नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की कड़ी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि संगठन गांवों में इसके विरोध में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों की रक्षा करने के बारे में झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। टिकैत ने यहां एक जनसभा के इतर आयोजित प्रेसवार्ता में वर्तमान स्थिति की तुलना 1992 की स्थिति से की, जो भारत द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को खोले जाने के तुरंत बाद का समय था। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते का जो तरीका अपनाया गया है, वह भारत के लिए खतरनाक साबित होगा। हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। किसान नेता ने कहा कि यह एकतरफा समझौता है, दबाव का करार है। भारतीय किसानों को यह स्वीकार्य नहीं है। वे सब्सिडी वाले सामान से बाजार को पाट देंगे, हमारे किसान अपनी उपज बेच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.