बदायूं, मई 16 -- भाकियू के अध्यक्ष रहे बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। साथ शांति पाठ किया गया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों की आत्मा थे। उन्होंने किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़ना सिखाया। किसान की आवाज बनकर उन्होंने दिल्ली व लखनऊ की सरकारों को हिलाकर रख दिया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अजय पाल सिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू सैफी, रन सिंह यादव उर्फ पप्पू, साबिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.