मुरादाबाद, अगस्त 29 -- मुरादाबाद में आयोजित पंचायत में भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा का कद बढ़ा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने पंचायत में कहा कि जिले में कोई अनुशासन समिति नहीं है और जिला मुरादाबाद का कोई प्रभारी नहीं है। केवल घनेंद्र शर्मा ही जिलाध्यक्ष हैं और रहेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष सहारनपुर अशोक चौधरी, मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक कुमार घटायन,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद एवं वर्तमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, द्वारा जिले के अंबेडकर पार्क में समीक्षा पंचायत की गई। प्रदेशाध्यक्ष राजपाल शर्मा एवं प्रतिनिधिमंडल ने समीक्षा मीटिंग के उपरांत स्पष्ट कहा कि जिले में कोई भी अनुशासन समिति नहीं है,जिला मुरादाबाद का कोई भी प्रभारी नहीं है। जिलाध्यक्ष म...