काशीपुर, जनवरी 15 -- बाजपुर। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में किसानों ने प्रदेश सरकार से काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है और मांग पूरी नहीं होने पर पीड़ित परिवार के साथ गृहमंत्री से भी मुलाकात करने की बात कही। ग्राम नंदपुर नरका टोपा में हुई बैठक में अजीत प्रताप रंधावा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...