कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष के साथ मंगलवार को एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह के कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें मौजूद अधिकारियों ने संगठन द्वारा उजागर की जा रही समस्याओं के जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से 27 अगस्त को डायट मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायिक के कक्ष में संगठन के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम व समस्याओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जलजीवन मिशन अन्तर्गत कूरामुरीदन, नगियामई, दिया उपरहार, खोराव, ऐंगवा, कायमपुर, अम्बावां में पानी टंकी से जलापूर्ति न होने की समस्या को प्रमुखता से रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.