मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने पुलिस द्वारा किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमा संख्या 305 को निराधार बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर इसे निरस्त करने की मांग की है। प्रशासन से वार्ता के बाद भी दर्ज हुआ मुकदमा ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि 21 दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन के साथ सफल वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया था। संगठन ने केवल 15 मिनट टोल प्लाजा पर रुककर सीओ फुगाना को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद, तितावी पुलिस ने तोड़फोड़, गाली-गलौज और जैसी गंभीर एवं संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि वहां ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। जग्गाहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.