मथुरा, फरवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक शुक्रवार को राधेश्याम कॉलोनी में हुई। इसमें संगठन विस्तार के साथ नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संयोजक निजाम एवं सलीम ने संगठन विस्तार की अपील की। लोकेश कुमार राही ने जिलाध्यक्ष को पगड़ी पहनाई। किसान नेताओं ने किसान समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की रीति नीति के साथ बाबा टिकैत में आस्था व्यक्त करते बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा ने नए सदस्यों का अभिनंदन किया। वहीं यूनियन की रीति नीति के अनुसार कार्य...