बिजनौर, जनवरी 9 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)की ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा के उपरांत खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।यूनियन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे गलत बिजली बिलों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सरकारी गौशालाओं में भिजवाया जाए ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। धामपुर शुगर मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर पर्चियां 'ऑफलाइन' काटने की व्यवस्था की जाए और सभी तौल केंद्रों का विस्तार किया जाए। किसानों ने सरकार द्वारा कोल्हू और क्रेशर के लिए गन्ना आपूर्ति पर लगाए गए 15 किलोमीटर के प्रतिबंध को...