कौशाम्बी, अगस्त 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चायल ब्लॉक परिसर से ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। इस बीच किसानों और अन्य लोगों को देश भक्ति और एकता की शक्ति के प्रति जागरूक किया। यूनियन के जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में बुधवार को चायल ब्लाक परिसर में करीब चार दर्जन ट्रैक्टर के साथ किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद जय जवान, जय किसान के नारों के साथ रैली शुरू की गई। किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर निकले। चायल कस्बा से होते हुए, लालपुर, मखऊपुर, तिल्हापुर मोड़, तिलगोड़ी, जरैनी गांव से चल कर नेवादा ब्लॉक परिसर पहुंची। रैली के दौरान जिला अध्यक्ष ने लोगों को बताया कि देश के वीर जवान दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा करते हैं। किसान देश वासियों का पेट भरने के...