बिजनौर, फरवरी 5 -- चांदपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को आठवें दिन भी तहसील प्रांगण में धरना जारी है। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लुध्यान सिंह के नेतृत्व में धरना चल रहा है किसानो की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी है। उन्होंने बताया है कि चांदपुर बास्टा अहरौला मार्ग निर्माण शुरू कराने सहित किसानों के भूमि अंश में संशोधन नहीं किया गया। गंगा खादर जहानाबाद से नारनौल तक तटबंध ना होने से किसानो की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो रही है। तटबंध बनवाया जाए। ग्राम सराय में मूर्ति देवी पत्नी समरपाल सिंह को जीवित होते हुए मृत घोषित कर दिया गया। गांव सरकथल में सावित्री देवी पत्नी मुरारी सिंह की जमीन ग्राम सराय के निवासी के नाम कर दी है। पांडव नगर चौकी से गंगा के पुल के मध्य पर्याप्त अंडरपास बनवाया जाए आदि मा...