शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर जिले के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी पुवायां को ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि गन्ने का भुगतान में ब्याज दिया जाए, तहसील में किसानों ने इस बार 60 फीसदी मक्का की खेती की है, उसे सरकारी रेट पर खरीद कर किसानों को उचित मूल्य दिलाया जाए। आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में शिफ्ट कराया जाए, गन्ने का मूल्य 450 रुपए किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ संगठन मंत्री करमजीत सिंह, जिला अध्यक्ष भारत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, डॉ़ संतोष कुमार, प्रयागदत्त, तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा, तहसील प्रभारी हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रीतराम पांडे, सोनवीर सिंह चौहान, जवर सिंह, संजू देवी, भाई लाल कुशवाहा सहित किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.