मेरठ, जनवरी 3 -- सरधना। भाकियू क्रांतिकारी संगठन की बैठक शुक्रवार को नहाली में आयोजित हुई। इसमें किसान व मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा सरकारी तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई। बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि संगठन में हर जाति वर्ग का पूर्ण सम्मान है। सभी साथ में मिलकर दिन-रात मेहनत करते हुए संगठन को मजबूत बना रहे हैं। कहा कि भूमाफियाओं द्वारा लगातार सरकारी तालाबों पर कब्जा किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। बताया कि बीते दिनों संगठन द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम को दिया था जिसमें सरधना के कालंद रोड स्थित तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। एसडीएम ने तुरंत टीम भेजकर काम रुकवाने का कार्य किया था। कहा कि संगठन हमेशा जनहित के मुद्दों को ऐस...