पीलीभीत, फरवरी 4 -- अमरिया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी के जिलाध्यक्ष असगर अली की अध्यक्षता में तहसील परिसर में मासिक बैठक कर चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मंयक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मंहगाई के हिसाब से गेहूं का समर्थन मूल्य लगभग 3500 रुपए होना चाहिए। एसआईआर में किसी व्यक्ति का अगर वोट बना हुआ है या नहीं लोगों को मालूम नहीं हो पा रहा है। नो मैपिंग वाले वोट में कागज़ो की समस्याएं आ रही है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव गांव में पानी की टंकी बनाई गई हैं। पाइप लाइन डालने पर सड़क को तोड़ दिया गया है, लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं है। टूटी सड़कों को ठीक कराया जाए। भारतीय किसान यूनियन चौधरी गुट ने फरदिया चौराहे से भिखारीपुर मार्ग को ठीक कराने की मांग उठाई है, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं...