हापुड़, मई 4 -- पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए दिवंगत पर्यटकों की आत्मा शांति को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा जघन्य ढंग में 28 बेगुनाह पर्यटकों की हत्या किए जाने की घटना से आम जन मानस की भावनाओं को इस कदर गहरी चोट लगी है कि गम और गुस्से का माहौल थम नहीं पा रहा है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में भाकियू भानु के जिला संगठन मंत्री ठाकुर अंकुर चौहान और प्रदेश संगठन मंत्री कमलजीत चौहान के नेतृत्व में रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया, जिसमें सर्वसमाज से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आतंकवाद के साथ ही उसे पनाह देने वाले पाकिस्तानी पीएम और वहां के सेनाध्यक्ष के पुतले जलाए गए। आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.