शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- खुटार। हिम्मतपुर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुखविंदर घर के बाहर की ओर झोपड़ी पड़ी थी। जिसमे पशु बंधे थे। शनिवार दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधी चार गाय, दो बकरी, और दो बछड़े झुलस गए। जिसमें एक गाय की दोनों आंखें जल गई। आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तब तक छप्पर भी पूरी तरह जलकर नीचे गिर चुका था। जिसमें चारपाई, विस्तार, कपड़े और उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक सिंह को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.