बिजनौर, फरवरी 7 -- भाकियू टिकैत की बैठक में गन्ना रिजेक्शन तथा बढ़े हुए बिजली बिलों सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। शुक्रवार को कालागढ़ रोड स्थित लोनिवि के निरीक्षण भवन में चौ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा राणा सिंह के संचालन में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉकाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने कहा कि किसानों को लगातार गन्ना रिजेक्शन की समस्या जूझना पड़ रहा है। किसानों के बिजली बिल बढ़कर अधिक धनराशि के आ रहे हैं। एक एग्रो कंपनी द्वारा फीका नदी में दूषित पानी डाला जा रहा है। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं तथा पशुओं के स्वास्थ्य को हानि पहुंच रही है। पीने का पानी भी प्रदूषित हो रहा है तथा बीमारी फैल रही है। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर में फर्जी आपत्ति लगाकर किसानो और मजदूरों के वोट काटने का काम किया...