बदायूं, मार्च 31 -- भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहें हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अंबियापुर गांव के तालाब पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिससे घरों में गंदा पानी भर जाता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। धरना प्रदर्शन में रामसेवक, भगवानदास, राजाराम, सत्यपाल, अविनाश, राकेश, अशोक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.