मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- कस्बे में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में सैकड़ों ट्रैक्टर से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा विकास खंड से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुई विकास खंड पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। भाकियू (टिकैत) ने ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर मुख्य सड़कों पर मार्च किया। रैली के दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। देशभक्ति गीतों से माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि यात्रा से किसानों की एकजु...