मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसानों की कई समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम राजकुमार भारती को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को भाकियू के कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील परिसर में पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू वक्ताओं ने कहा कि गांव तिसंग समिति में दो एमडी है, जो किसानों को परेशान कर रहे हैं। इनमें से एक को हटवाने की कृपा करें। गांव सिखेड़ा में जो बाईपास जंगल के रास्ते निकला है। उसके नीचे सर्विस रोड पर करीब 300 मीटर का टुकडा एनएचएआई द्वारा नहीं बनाया गया है। जिसको लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें गन्ने को बुग्गी भी नहीं न...