अमरोहा, फरवरी 9 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों ने गन्ना वैरायटी को लेकर सोमवार को अमरोहा मार्ग स्थित गन्ना विकास परिषद कार्यालय पर पंचायत की। वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांग के बाद भी विभाग गन्ना वैरायटी को लेकर स्पष्ट व पूरी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा रहा है। आरोप लगाया कि पंचायत में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक हरिमोहन बिना जवाब दिए कार्यालय से चले गए। कर्मियों ने भी अधूरी रिपोर्ट दिखाकर औपचारिकता पूरी कर ली। चेतावनी दी कि 23 फरवरी तक सही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रकाश देव, मनोहर सिंह, जगदीश जाटव, बचन सिंह, दिनेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.