संभल, अप्रैल 5 -- भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक गुन्नौर के गांव रिवाड़ा में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिसमें समाजसेवी मनीष यादव उर्फ राजा भैया को भाकियू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव ने औपचारिक रूप से मनीष यादव उर्फ राजा भैया को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने मनीष यादव को संगठन मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी, मोरध्वज यादव, हरिश्चंद्र यादव मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.