मेरठ, नवम्बर 12 -- सरधना। भाकियू अराजनैतिक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर संगठन विस्तार किया। जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी ने संगठन विस्तार किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद सोनू त्यागी ने किया। अमित चौधरी ने संगठन की जानकारी देते हुए बताया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने हक की आवाज उठाना सिखाया। उन्होंने बाबा टिकैत के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प सभी दिलाया। कार्यक्रम में जोनी त्यागी, श्रीपाल, जगमाल पाल, राजन, कशिश, राजेंद्र कुमार, विनीत त्यागी, अंशुल त्यागी, जॉनी शर्मा , आशीष शर्मा, विशाल त्यागी, देव त्यागी, सोनू त्यागी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...