बिजनौर, जून 25 -- नांगल सोती। नांगल राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज में भाकियू अराजनैतिक ने किसान विषयों पर चिंतन और क्षेत्रीय विकास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ो किसानों की भागीदारी रही। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुधवार को आरबीएस इंटर कॉलेज नांगल प्रांगण में क्षेत्रीय विकास पर विचार गोष्ठी के सथ-साथ किसान विषयों पर गहनता से विचार विमर्श किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि नांगल क्षेत्र उनके लिए बहुमूल्य धरा है, जहां वह पले बढ़े ही नहीं बल्कि किसान हित की लड़ाई भी शुरू की। इस क्षेत्र के विकास हेतु वह हमेशा दिलो जान से तत्पर रहेंगे। जिसके साथ ही इन्होंने किसानों से खेती और खेत बचाने का आह्वान किया। इन्होंने कहा कि जिस तरह से आज किसान अपने बच्चों को खेती से दूर कर नौकरी और व्यवसाय में धकेल रहा है, उस तरह से ...