संभल, मार्च 23 -- तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरेसा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है, महंगाई चरम पर है और आम आदमी परेशान है। उन्होंने बिजली विभाग और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जनपद स्तर पर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। केपी राणा ने कहा कि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने गांव स्तर पर संगठन के विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी दिनों में किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद स्तर पर बड़ा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने प्रशासन को चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.