कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अंबावता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित डायट मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए किसान पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और डीएम को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक ओम प्रकाश को सौंपा। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने चायल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा कराने की अनुमति देने व चायल यूनानी अस्पताल के जर्जर भवन को गिराकर नए भवन के निर्माण की मांग किया। इसके अलावा बड़ा पिपरहाटा में लगभग 150 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए सरकारी नलकूप लगवाने की मांग किया। आरोप लगाया गया कि 16 माह पूर्व जमीन चिन्हित होने और किसान द्वारा भूमि दान करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.