बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीआईटीयू के राज्याध्यक्ष व झारखंड राज्य भाकपा (माले) स्टैंडिंग कमेटी सदस्य मिथिलेश सिंह के निधन पर पार्टी कार्यालय में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। मिथिलेश सिंह का निधन बीते 11 जुलाई को हो गया था। खबर पूरी पार्टी में आग की तरह फैल गई। पार्टी ने पूरे राज्य में झंडा झुकाने का फैसला लिया। बोकारो कार्यालय में भी झंडा झुका दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे जीवन पर्यंत मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे। मासस का भाकपा (माले) में विलय में इनका भूमिका काफी महत्वपूर्ण था। ये लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी पेसेंट थे। 11 जुलाई को डायलिसीस के लिए राची जा रहे थे। अचालक रास्ते में स्थिति खराब हो गई और उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु से पार्टी व मजदूर वर्ग को अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर ...