रामगढ़, मार्च 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले का सुइयाडीह ब्रांच कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को किया गया। अध्यक्षता संजय टुडू और संचालन सुनील किस्कू ने की। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य आरडी मांझी, सोहराई किस्कू, अशोक गुप्ता रस्का हेम्ब्रम, बुधनी देवी, मनाराम मांझी, उमेश राम ने संबोधित कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्या के समाधान करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के दौरान ब्रांच कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ठुडका मांझी सचिव चुने गए। जबकि सुनील किस्कू, धनु टुडू, संजय टुडू, किशुन मुर्मू, जितेंद्र हेम्ब्रम, जुन्नू किस्कू, छोटेलाल टुडू, बाबूराम टुडू, दशाराम किस्कू, बबलू हेम्ब्रम, बबीता देवी, सावित्री देवी, शांति देवी सदस्य चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.