दुमका, नवम्बर 1 -- दुमका। भाकपा (माले) लिबरेशन जिला कमिटी दुमका के सदस्य सह झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के मुख्य संरक्षक अवलियस सोरेन उर्फ लम्बो दा का निधन 31 अक्टूबर को रात में हो गया। स्व. लम्बो दा कई महीनें से बीमार चल रही थी। दुमका स्थित कड़हरबिल में अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही भाकपा ( माले) लिबरेशन पार्टी के जिला संयोजक सह झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के जिला महासचिव भुण्डा बास्की, सुभाषचंद्र मंडल, पलटन हॉंसदा,बाबुलाल राय, बैकुंठ शर्मा, संन्यासी हेम्बरम, रामेश्वर टुडू, केंद्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल देवघर जिला कमिटी के सदस्य रघुपति पंडित, जयदेव सिंह, सुरेश सिंह, शंभू तुरी,राम सिंह, बिरजू राजवार,सोनू भारती एवं बिरजू वर्णवाल इसके अलावे झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ जिला कमिटी दुमका के जिला अध्यक्ष सा...