रामगढ़, अप्रैल 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झारखंड राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस को लेकर मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल पार्टी कार्यकर्ता रेलीगढ़ा कॉलोनी के विभिन्न रास्तों से गु़जरते हुए बाजार में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा को हजारीबाग जिला सचिव पच्चू राणा, मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, राजेंद्र गोप, शइद अंसारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के मजदूर किसान विरोधी नितीयों की आलोचना किया। साथ ही 20 मई को भारतीय मजदूर संगठनों के आहुत आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। सभा का संचालन सुंदरलाल बेदिया ने किया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, कैलाश महतो, अमृत राणा, राम किशुन मुर्मू, आजाद अंसारी, रस्का मांझी, बहादुर बेदिया, महेश बेदिया, देवनारायण गोप, धनराज महतो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.