रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधिभाकपा-माले सदस्य दिवंगत कामरेड महादेव प्रजापति का 13 वां स्मृति सह संकल्प दिवस प्रजापति मुहल्ला हेसला ग्राम में मनाया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण पत्नी मानो देवी ने किया। उपस्थित साथियों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करने के साथ ही एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा हटाओ-देश बचाओ, मोदी हटाओ-लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ आदि नारें लगाए। उपस्थित सदस्यों से 21 अप्रैल को धुर्वा रांची, प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। बताया गया कॉर्पोरेट, फासीवादी, पूंजी परस्त भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना होगा। मजदूर, क...