गिरडीह, जून 16 -- डुमरी। बलथरिया पंचायत सचिव सुखलाल महतो की आत्महत्या प्रकरण मामले को लेकर रविवार को भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने प्रतिवाद बाइक मार्च निकाला। प्रखंड सचिव नागेश्वर महतो के नेतृत्व में कुलगो से निकला प्रतिवाद मार्च सिमराडीह मोड़, डुमरी मोड़, बेरमो मोड़, बस स्टैंड होते हुए इसरी बाजार चौक तक गया जहां से वापस कुलगो पहुंचा। डुमरी चौक में एक नुक्कड़ सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सुखलाल महतो ने जिस प्रकार आरोप लगाकर अपनी जीवन को समाप्त कर लिया, वह बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। कहा कि सुसाइड नोट में बीडीओ डुमरी सहित जिन अन्य व्यक्तियों के नाम हैं उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये। साथ ही मृतक को एक करोड़ मुआवजा देने, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान बगोदर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, राज्य कमेटी सदस्य पूरन महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.