पीलीभीत, मार्च 21 -- राहुल नगर मजदूर बस्ती की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पीड़ितों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। गांव वालों की सुरक्षा के लिए स्थाई तटबंध बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन में जल्द ही काम शुरू कराए जाने की मांग की गई है। उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शारदा नदी के कहर से राहुल नगर मजदूर बस्ती और चंदिया हजारा क्षेत्र को बचाने के लिए नदी पर ठोकर बांध निर्माण करने ,नदी को पुरानी धार में लाने की मांग की गई। स्थाई तटबंध बनाया जाए। कटान पीड़ितों को जमीन के बदले जमीन देने की मांग भी की गई। कहा गया है मांगों को लेकर लंबे समय से गांव के लोग आंदोलित हैं। पिछले 24 जनवरी को आयोजित भूख हड़ताल के दौरान मौके में पहुंचकर 20 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.