लखनऊ, फरवरी 23 -- किसान, गरीब, युवा, मजदूर व महिलाओं की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने चारबाग स्टेशन से विधानसभा की ओर मार्च किया। लाल झंडे, बैनरों, नारे लिखी तख्तियों से सुसज्जित प्रदर्शनकारी जोशीले नारे लगा रहे थे। स्टेशन प्रांगण से मार्च आगे बढ़ते ही पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोक हुई। प्रदर्शनकारी फिर आगे बढ़े लेकिन बैरीकेटिंग लगाकर पुलिस ने रोक दिया। मार्च का नेतृत्व पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्यों ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, कृष्णा अधिकारी और श्रीराम चौधरी ने किया। मार्च को रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रांगण को सभा स्थल में तब्दील कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश स...