बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के सिरियावां गांव में भाकपा माले की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दूसरे दिन जिला सचिव सुरेन्द्र राम ने बैठक की अध्यक्षता की थी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार गरीबों पर बुलडोजर चला रही है। इसके लिए गोलबंदी तेज करने और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है। उन्होंने सभी गरीबों को वासीगत पर्चा देने व आवासीय कॉलोनी बनाकर देने की मांग की। मौके पर प्रमोद यादव, अरुण यादव, उमेश पासवान, रामधारी दास, दिनेश कुमार यादव, पाल बिहारी लाल, रेणु देवी, मंजू देवी, मकसूदन शर्मा, मुनीलाल यादव, वीरेश कुमार, शत्रुघन कुमार, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद, सुखसागर कुमार आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.