पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले का छठा टाउन सम्मेलन अम्बेडकर सेवा सदन टैक्सी स्टैंड में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड विजय कुमार ने की। पर्यवेक्षक कामरेड चतुरी पासवान मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्य टाउन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड इस्लाम उद्दीन को टाऊन कमिटी का सचिव चुना गया। आगामी कार्यभार में पार्टी संगठन को मजबूत करना एवं बिहार विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का सरकार बनवाना ,09 जुलाई के आम हड़ताल को सफल बनाना, साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूचि का विरोध दर्ज करवाना और जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया गया। टाऊन कमिटी में कामरेड इस्लाम उद्दीन, संजय सिंह चौहान, नंदन दास, रेणू यादव, नाजरा खातून, यमुना प्र...