गिरडीह, अप्रैल 22 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन के सभागार में गावां प्रखंड भाकपा माले का दसवां पार्टी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं पर्यवेक्षक के रूप में रामकिशुन यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद साथियों की याद में एक मिनट का मौन रखकर किया गया। सम्मेलन में पार्टी की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सकलदेव यादव को प्रखंड सचिव बनाया गया। इसके अलावा 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के लोग बुनियादी समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लोग सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली आदि समस्याओं को ले परेशान हैं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.