रामगढ़, जनवरी 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेलीगढ़ा में जीरामजी योजना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इसके पहले कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय से मार्च करते हुए ट्रेकर स्टैंड पहुंचे। जहां योजना के विरोध में नाराबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद जिला पच्चु राणा, वरिष्ठ मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, धनेश्वर तुरी सहित पार्टी के नेताओं ने जीरामजी योजना को खारिज करने और मनरेगा का चालू करने की सरकार से मांग किया। नेताओं ने कहा मनरेगा कानून और जबकि जीरामजी में रोजगार पाने का कोई गारंटी नहीं हैं। इस अवसर परअशोक गुप्ता मनीष यादव, अमृत राणा, अजीत प्रजापति, विजेंद्र प्रसाद, उमेश राम, कालेश्वर रजवार, सुरेश महतो, राजेश गोप, मानाराम मांझी, रामकिशोर मांझी, रमे...