रामगढ़, फरवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले डाड़ी प्रखंड कार्याकर्ताओं ने 12 फरवरी को हड़ताल सफल बनाने का निर्णय लिया है। गिद्दी सी वाशरी कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित भाकपा माले नेताओं ने केंद्र सरकार के मरदूर विरोधी नीति के तहत लाए गए 4 लेबर कोड और जीरामजी योजना का विरोध करने का आह्वान किया। साथ ही 12 फरवरी के हड़ताल को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया। बैठक में फरवरी अंत तक पार्टी सदस्यता नविकरण और भर्ती अभियान पूरा कर लेने की भी अपील किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुंदरलाल बेदिया ने की। जबकि बैठक में भाकपा-माले हजारीबाग जिला सचिव पचु राणा, देवचन्द महतो, राजेंद्र गोप, सोहराय मांझी, सुरेश बेदिया, तूफानी राम,शइद शहिद अंसार, अशोक गुप्ता, उमेश...