गया, जून 18 -- भाकपा माले का 12वां बेलागंज प्रखंड सम्मेलन प्राथमिक विद्यालय बेलाडीह में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा तोलन से हुआ। वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने झंडा तोलन किया। इस मौके पर 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। सम्मेलन में आए हुए कॉमरेड साथियों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि भाजपा देश में लगातार नफरत, हिंसा के राजनीति में युवा को झोंक रहे हैं। देश में बेरोजगारी, बलात्कार, लूटपाट की घटना तेजी से बढ़ रहे हैं। मगर सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। वहीं कॉमरेड सूर्याविलास पासवान ने कहा कि बदलो बिहार यात्रा के तहत आने वाले 21 जून को भाकपा माले के काराकाट के सासंद राजाराम बेलागंज पहुंच रहे हैं और 22 जून को बेलागंज अस्पताल के नजदीक सभा करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.