बोकारो, जून 9 -- तेनुघाट। अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित गेस्ट हाउस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की विस्तारित बैठक सोमर मांझी, (गोमिया) मो शाहजहां (बेरमो), महेंद्र मुंडा (पेटरवार) व धनंजय कुमार शर्मा (बोकारो) की अध्यक्ष मंडली में संपन्न की गई। जिला सचिव पंचानन महतो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राज्य के एक मंत्री पर घरेलू विवादों में एक पक्ष का समर्थन कर पदाधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा आचरण मंत्री पद की गरिमा के विपरीत है। समापन संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने बिजली अधिकारियों द्वारा बिरहोर डेरा व काशीटांड़ की बिजली आपूर्ति रोकने को राजनीतिक हस्तक्षेप बताया। कहा कि सरकारी पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों या विधायक-मंत्री की भी जरूर सुनना चाहिए किंतु नियमानुकूल कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.