पटना, फरवरी 8 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की घोर निंदा की है। इसे बिहार सरकार की कायराना कार्रवाई बताया है। भाकपा पटना जिला परिषद के सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि आज जब वे पूर्णिया के सांसद हैं और महिलाओं तथा समाज की समस्या उठा रहे हैं, एक 31 साल पुराने मामले में रात के अंधेरे में उन्हें गिरफ्तार करना सरकार की कमजोरी को प्रदर्शित करता है। इसकी भाकपा की पटना जिला परिषद घोर निंदा करती है और अविलंब रिहाई की मांग करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से बिहार में बीजेपी के गृहमंत्री हुए हैं बेटियों-महिलाओं पर हमले तेज हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...