बोकारो, फरवरी 22 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोमिया अंचल परिषद की साड़म स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने ऐप्सटिन फाइल पर चर्चा करते हुए सवाल किया कि बलात्कार और सेक्स स्कैंडल की चर्चा जब भी देश में होती है तो भाजपा के ही किसी न किसी नेता का नाम सामने क्यों आता है। इस पार्टी से जुड़े कई नेता तो जेल में भी वर्षों से बंद हैं। जेफरी अप्स्टिन से संबंध होने की बात को खुलेआम स्वीकार करने के बाद भी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से त्याग पत्र लेने के बजाय यह कह देना कि भाजपा में इस्तीफा नहीं होता है, भाजपा के चरित्र को उजागर करता है। महमूद ने गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड में पेयजल की बढ़ती जा रही संकट की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलंब समाधान करने की मांग की। अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.