रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), झारखंड इकाई ने भूमि बैंक को रद्द करने, किसानों की कर्ज माफी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय रविवार को रांची स्थित राज्य कार्यालय में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने पार्टी के राज्य अधिवेशन एवं भावी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आगामी 7 नवंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय और 26 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाएगा। 21 दिसंबर को पार्टी की 100वीं वर्षगांठ भी धूमधाम से मनायी जाएगी। वर्षगांठ पर भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी.राजा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। राज्य कार्यकारिणी में घाटशिला उपचुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। तय हुआ कि...