औरैया, फरवरी 24 -- फफूंद, संवाददाता।थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के बाहर रखे एक बंगले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में रखा दूसरा बंगला भी उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार श्री प्रकाश के बंगले में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसकी लपटें पास में रखे शीतला देवी के बंगले तक पहुंच गईं। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और बाल्टियों तथा पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों का काफी नुकसान हो चुका था। आग से श्री प्रकाश की साइकिल, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, वहीं शीतला देवी का तिरपाल, कुर्सियां, नकदी समेत घरेलू सामान भी आग क...