बांदा, नवम्बर 10 -- बांदा। संवाददाता खाना बनाने को लेकर भाई से हुए विवाद पर बहन ने दुपट्टा फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 17 वर्षीय सोना पुत्री शिवबरन ने शनिवार की शाम कमरे के अंदर दरवाजे पर दुपट्टा से गले में फंदा लगा लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पिता ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने बताया कि खाना बनाने को लेकर सोना का उसके बड़े भाई से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने फंदा लगा कर जान देने का प्रयास किया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.