अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। भाई से मिलने जा रहे युवक को रास्ते में रोक कर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने गले में रस्सी डालकर खींचा और लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के मोहल्ला लकड़ा निवासी मोहम्मद अमजद का आरोप है कि बीती 18 नवंबर की रात वह अपने भाई नदीम से मिलने के लिए वासुदेव रोड स्थित चूना भट्टी जा रहे थे। तभी रास्ते में मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी मोहम्मद आरिफ फारूख ने रोक लिया। इससे पहले मोहम्मद अमजद सिद्दीकी कुछ समझ पाते आरोपी मोहम्मद आरिफ फारूक ने अजीम खान, अपने बेटे जा...