धनबाद, मई 23 -- धनबाद, वरीय संवाददाता आईआईटी आईएसएम के कनिष्ठ सहायक बिपिन कुमार पर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 39 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज लेने का आरोप लगा है। इस धोखाधड़ी में बिपिन ने अपने भाई रौनित आर्यन और बहन खुशबू परिमल को भी शामिल किया। उनका फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर उन्हें भी आईआईटी कर्मी ही बताया। इस बाबत बैंक ऑफ इंडिया की पार्क मार्केट ब्रांच के वरीय प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा ने धनबाद थाने में तीनों को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कराई है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि षड्यंत्र के तहत बिपिन ने पहले शाखा से ऋण लेने के लिए अपने आवेदन के साथ वित्तीय दस्तावेज और पहचान पत्र प्रस्तुत किए। आय प्रमाण पत्र में हेरफेर करते हुए वेतन रसीद, जिसमें उसने वेतन की राशि 75078 रुपए प्रतिमाह दर्शाया, जो वास्तव में 48,490 है। आगे चलकर बिपिन ने रौनित आर्यन और खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.