रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। क्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक पावन त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। श्रावण मास की पूर्णिमा यानी शनिवार को बड़े उत्साह के साथ पूरे जिले में मनाया गया। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही उसके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाई बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन का महत्व केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और भाईचारे के व्यापक संदेश को भी फैलाता है। इतिहास में इसके कई उदाहरण मिलते हैं। आज के समय में रक्षाबंधन का रूप और भी व्यापक हो गया है। कई लोग इसे मित्रों, सैनिकों, और सामाजिक कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर मनाते हैं, जो निस्वार्थ भाव से समाज की रक्षा करते हैं। इस प्रकार, यह पर्व हमें न केव...