जमशेदपुर, फरवरी 24 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू ले आउट निवासी सरस्वती सरकार और उसके भाई बलराम सरकार का शव सोमवार को फंदे पर लटका पाया गया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सीतारामडेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है वहीं पुलिस ने घर को भी सील कर दिया है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि सरस्वती और बलराम अकेले ही रहते थे। उनके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और परिवार में कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे तक रखा गया है। अगर कोई वारिस नहीं आता तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.