आगरा, अगस्त 5 -- रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। निगम के अधिकारियों ने अपनी सभी बसें दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, बरेली मार्ग लगाई हैं। निगम का दावा है कि पर्व पर यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर रोडवेज के अधिकारी बसों के फेरे बढ़ाएंगे। रक्षा बंधन पर्व 9 अगस्त को हैं। ऐसे में पर्व पर बहनें भाइयों को राखी बांधने उनके घर जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए सभी रुटों पर बसों का संचालन करने की योजना तैयार कर ली है। लोकल रुटों सहित बड़े रुटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। वहीं भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की है। डिपो में कुल 112 बसें इसमें 74 बसें निगम की हैं। जबकि 38 बसें अनुबंधित हैं। रक्षा बंधन पर्व सभी बसें रोड पर रहेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.